समाज उत्थान के लिए संस्था ने निर्धारित किए कई लक्ष्य
सराईकेला, जून 11 -- खरसावां। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से खरसावां में बुधवार को संस्था हेल्प सोसाइटी के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज उत्थान के लिए कई लक्ष्य निर्धारित किए। हेल्प सोसाइटी की ओर से तय संकल्प में गरीब और असहाय बच्चों को मुफ्त में ट्यूशन पढ़ाना, किताब, कॉपी, पेंसिल आदि की व्यवस्था करना, आसपास के असहाय बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों को हर संभव मदद प्रदान करना निर्धारित किया गया। रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंदों की जान बचाना, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना, स्वच्छता अभियान चलाना और जल संकट से लोगों को निजात दिलाना, समाज से दहेज प्रथा और नशे की लत जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म कर एक आदर्श मानवता और इंसानियत की मिसाल पेश करना शामिल है।बैठक यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.