लखनऊ, अप्रैल 26 -- मोमिन अंसार सभा का 16वां राष्ट्रीय पसमांदा समाजी सियासी वकार बचाओ सम्मेलन रवींद्रालय, चारबाग में हुआ। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा आदि प्रदेशों सहित यूपी के सभी जिला व नगर पदाधिकारी शामिल हुए।मोहम्मद अकरम अंसारी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की मेहनत, कुर्बानियों और खिदमत के जज्बे से मोमिन अंसार सभा आज भारत में मोमिन अंसार समाज (बुनकर) सहित पसमान्दा मुसलमानों का देश में सबसे बड़ा समाजी संगठन बन गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन मोमिन अंसार समाज सहित पसमांदा समाज के समाजी, सियासी वकार व इकबाल बुलंद करने के लिए हो रहा है, क्योंकि आज मुल्क में सभी राजनीतिक पार्टियां पसमांदा मुसलमानों की बात तो कर रही हैं, वहीं जमीनी तौर...