अलीगढ़, फरवरी 13 -- जवां और हरदुआगंज में हिन्दू सम्मेलन का किया गया आयोजन, कार्यक्रम में जुटी लोगो ंकी भारी भीड़ n प्रतिवर्ष लाखों हिंदू बहन-बेटियां लव-जिहाद की हो रहीं शिकार n यदि हिंदू सोए तो बाबर औरंगजेब जैसे आक्रांता एक बार फिर शोषण करेंगे जवां, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन जवां चंदेल कॉलोनी पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्ता राजेश प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि हिंदू समाज भारत में हिंदू समाज को बहुसंख्यक बने रहने के लिए एक व्यक्ति तीन या चार बच्चे पैदा करें, तभी हिंदू समाज का संतुलन बना रहेगा अन्यथा हिंदू समाज कमजोर हो जाएगा। भारतवर्ष में प्रतिवर्ष लाखों हिंदू बहन बेटियां लव जिहाद का शिकार हो रही हैं जो की एक समाज की सोची समझी चाल है। हिंदू घटेगा तो...