भागलपुर, दिसम्बर 15 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नगर शाखा भागलपुर की समाजिक जनगणना को लेकर गोशाला प्रशाल में रविवार को अध्यक्ष अनिल कुमार खेतान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सम्मेलन के संरक्षक रामगोपाल पोद्दार ने बताया कि सामाजिक जनगणना का उद्देश्य समाज को सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके लिए शहर के सभी 51 वार्डों में संयोजक मनोनीत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाजसेवी लक्ष्मीनारायण डोकानिया, बनवारी लाल खेतान, बद्री प्रसाद छापोलिका, प्रो. शिव कुमार जिलोका, चेंबर अध्यक्ष शरद सलारपुरिया, रमण साह, अशोक भिवानीवाला, पुनीत चौधरी, अश्विनी जोशी मोन्टी, ओम प्रकाश कानोडिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.