लखीसराय, जून 1 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेमतरणी स्थान गांव के मध्य विद्यालय परिसर में गत रविवार की देर शाम में सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ जन जागरूकता को लेकर पांच गांवों के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महमदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया नित्यानंद कुमार ने तथा संचालन का कार्य टोरलपुर मुखिया प्रतिनिधि राकेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने किया। निस्ता, खेमतरणी स्थान, खर्रा, चननियां, नवाबगंज, पिपरिया टोला के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- समाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ जनजागरूकता के लिए पांच गांवों के ग्रामीणो की बैठकबैठक का उद्देश्य संचालक ने विषय की जानकारी देते हुए कहा कि समाज में श्राद्ध के भोज में फिजूलखर्ची, दहेज प्रथा, अंधविश्वास और अन्य कई प्रकार की कुप्रथाएं हैं। एक-एक कर के इन सामाजिक कुप्रथाओं क...