बक्सर, मई 21 -- बक्सर। शहर के चीनी मिल स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ता शीला देवी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा हुआ। जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। शीला देवी मठिला ग्राम के वरीय समाजसेवी सत्येन्द्र सिंह कि पत्नी थी। बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता टीएन चौबे ने कहा कि शीला देवी लंबे समय से बीमार थी। वह समाज के प्रति जागरूक व हर कार्य में हमेशा तत्पर रहती थी। शोक सभा में मठिला पैक्स अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, राकेश तिवारी, अजय मास्टर, संजय गांधी,अवधेश लाल, कन्हैया राम, राजेश यादव, राहुल चौबे सहित अन्य मौजूद थे। (बक्सर से नवीन पाठक)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...