औरैया, अप्रैल 18 -- बिधूना। क्षेत्र के ग्राम उडेलापुर निवासी एडीओ पंचायत ऐरवाकटरा विमल कुमार के 75 वर्षीय पिता समाजसेवी हरनाम सिंह का बीती रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डीपीआरओ श्रीकांत यादव, एडीओ बिधूना नपेन्द्र कुमार, भाजपा नेता बंटू राव दिवाकर, धीरेन्द्र कुमार, धप्पी यादव, प्रवीण कुमार, रविन्द्र गौतम, श्रीकृष्ण यादव प्रधान, उपेन्द्र कुमार, पवन गुप्ता, बृज कुमार राजपूत, रिव कुमार, सोमेन्द्र भदौरिया, रघुनन्दन लाल शाक्य, मनोज पाल प्रधान, देवेन्द्र यादव और सुबोध दिवाकर सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...