रामनगर, अप्रैल 19 -- रामनगर। पत्रकार व लेखक रहे स्व. लक्ष्मीदत्त मंदोलिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। उनके बेटे गौरव मंदोलिया ने बताया कि पिता की ओर से लिखे लेखों को संग्रहित कर एक डाक्यूमेंटेड प्रिंट फार्मेट में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। यहां राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, चंद्रशेखर जोशी, अनिल पाठक, राहुल सिंह दर्मवाल, विमला, राकेश नैनवाल, पूरन नैनवाल, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...