रांची, मार्च 2 -- समाजसेवी सुदर्शन त्रिपाठी का निधन, शोक बुढ़मू, प्रतिनिधि। आदिवासी बाल विकास विद्यालय ठाकुरगांव के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार त्रिपाठी के पिता सुदर्शन त्रिपाठी का निधन सोमवार सुबह में लगभग 3:30 बजे हो गया। वे बुढ़मू प्रखंड पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन से परिवार सहित गांव में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार बनारस के मणिकर्णिका घाट में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...