रामगढ़, मई 28 -- केदला, निज प्रतिनिधि।मांडू प्रखंड के इचाकडीह पंचायत निवासी समाजसेवी सह मजदूर नेता लखन रजवार (50 वर्ष) की मौत मंगलवार की रात हो गई। बुधवार को यह खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची केदला में शोक की लहर व्याप्त हो गया। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि पिछले दो वर्ष मृतक कैंसर के बिमारी से जुझ रहा था। लखन का इलाज रांची से लेकर भेल्लोर तक कराया गया। मंगलवार को इनका हालात काफी बिगड़ गया। परिजन लखन को लेकर रांची के कैंसर अनुसंधान केंद्र ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थित को देखते हुए कहा कि इन्हें घर ले जाइए इनका बचना मुश्किल है। मृतक अपने पिछे पत्नी सहित तीन बेटी और एक बेटा को छोड़ गया है। मृतक का अंतिम संस्कार चुटूवा नदी दुमुहान पर किया गया। मौके पर जेसीएमयू के अकल उरांव, मंतोष सिंह, बिनोद रजवार, देवनंदन रजवार, जगदिश रजवार, वि...