जौनपुर, जनवरी 7 -- जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक के सुरुहुरपुर ढेलवारी गांव निवासी समाजसेवी 92 वर्षीय शिवचंद्र दूबे का बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया। सादगीपूर्ण, अनुशासित जीवन व्यतीत करते वह जीवन पर्यंत समाजसेवा में लगे रहे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। वह अपने पीछे पुत्र वरिष्ठ प्रबंधक आईसीसीई बैंक सुरेश चंद्र दूबे, जीएसटी कमिश्नर अखिलेश चंद्र दूबे, कम्प्युटर इंजीनियर कमलेश दूबे, शिक्षक राजेश दूबे तथा दिल्ली में कैंसर सर्जन डॉ.अजय दूबे का भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। वह समाज वादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील चन्द्र दूबे के बड़े पिता थे। निधन की सूचना पर उनके आवास पर पहुंचे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ.संतोष तिवारी, अलख नारायण दूबे, प्रधान अशोक यादव, कपिल दूबे, विश्व हिन्दू परिषद के डॉ.राकेश चंद्र ...