कन्नौज, जून 14 -- छिबरामऊ। नगर के प्रमुख समाजसेवी और श्रीगोविंद सत साहित्य प्रचार समिति एवं प्रभात फेरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा (47) का रविवार सुबह 5 बजे निधन हो गया। वह पिछले एक वर्ष से लीवर इंफेक्शन की बीमारी से जूझ रहे थे। ताजपुर रोड पर विमल इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक विमल शर्मा पिछले 15 वर्षों से 9 दिवसीय रामकथा में सक्रिय सहयोग देते आ रहे थे। उन्होंने गत वर्ष राम कथा में दशरथ की भूमिका भी निभाई थी। उनके अंतिम संस्कार में पांचाल घाट फर्रुखाबाद में भारी भीड़ उमड़ी। बड़े पुत्र शांतनु शर्मा ने मुखाग्नि दी। विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता सहित वृंदावन, ऋषिकेश वाराणसी आचार्य स्वरूपदास जी महाराज, हरिदास जी महाराज, गणेश जी ...