चतरा, जून 16 -- कंजिया गांव निवासी क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसायी शिवकुमार सिंह अभय सिंह योगेंद्र सिंह मुखिया विकास सिंह के पिता व पूर्व प्रमुख सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषिवाला सिंह के ससुर रामभरोसा सिंह के श्राद्धकर्म में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर मृतक की आत्मा को शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया । इस दौरान चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक कुमार उज्जवल दास ,भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ,महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह , सतीश सिंह, मुखिया रंजय भारती , सांसद प्रतिनिधि सह पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी , निरंजन सिंह समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, नेता, अधिकारी, पत्रकार समेत आमजनों का बड़ी संख्या में जुटान हुआ। समाज के तमाम प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर शोक संतप्त परिवार के...