समाजसेवी रामचंद्र गुप्ता के निधन से शोक की लहर
पूर्णिया, मई 22 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी रामचंद्र गुप्ता का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संवेदना व्यक्त की। अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, शिक्षक संघ के जिला महासचिव सुशील कुमार आर्य समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि रामचंद्र गुप्ता का निधन व्यक्तिगत एवं सामाजिक क्षति है। उन्होंने जीवनभर जरूरतमंदों की सहायता तथा शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का कार्य किया। बताया जाता है कि दिवंगत रामचंद्र गुप्ता के बड़े पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.