समाजसेवी मोहम्मद रिजवान आलम दुर्घटना में घायल
गोड्डा, मई 19 -- मेहरमा, एक संवाददाता। सोमवार को मेहरमा बाईपास मार्ग पर बनौधा के नजदीक एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार ग्राम सुड़नी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद रिजवान आलम दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ सुशांत द्वारा उनका इलाज किया गया एवं उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। दुर्घटना में उनके दोनों हाथ, एवं चेहरे पर जख्म हुए हैं। इसके अलावा कुछ अंदरूनी चोटें भीं लगी हैं। हालांकि चिकित्सक ने उन्हें खतरे से बाहर बताया। घायल रिजवान ने बताया कि अचानक उनकी बुलेट के सामने एक बकरी आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटना का शिकार हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.