रायबरेली, मई 7 -- हरचंदपुर। क्षेत्र के स्योठी गांव निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी बालकृष्ण तिवारी का गुरुवार को इलाज के दौरान एम्स में निधन हो गया। गांव में शोक की लहर फैल गई। उनके पुत्र आनंद मोहन तिवारी ने डलमऊ गंगा तट पर पिता का अंतिम संस्कार किया। उनके निधन पर योगेश मोहन घिल्डियाल, कौशल किशोर मिश्र, अजय सिंह, अंकित सिंह, राज चौधरी, अनिल मिश्र, बब्बन सिंह आदि लोगों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...