हरदोई, अप्रैल 14 -- हरदोई। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सुखसागर मिश्र ने वार्ड संख्या 25 में बाबू सियाराम गुप्ता मार्ग के शिलापट्ट का लोकार्पण किया। इसका प्रस्ताव समाजसेवी स्व. सियाराम गुप्ता के नाम से बोर्ड की मीटिंग में छह मार्च को शहर के धर्मशाला रोड स्थित फर्स्ट क्राई शोरूम के निकट चौराहे से रफ़ी अहमद कॉलेज तक स्वीकृत किया गया। स्व. सियाराम गुप्ता जनपद के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी थे। वह आजीवन रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं ईंट भट्ठा यूनियन के अध्यक्ष रहते हुए सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे। उन्होंने बतौर कांट्रेक्टर जनपद की बड़ी सरकारी इमारतों जैसे जिला कैन सोसाइटी कार्यालय, सीएसएन डिग्री कॉलेज, आई हॉस्पिटल, कई विद्यालयों आदि के निर्माण कार्यो को करवाया। धार्मिक कार्यो एवं आयोजनों को करने में विशेष रुचि रखी। उनके परिवारजन शहर के प्रमुख व्यव...