रायबरेली, जून 5 -- हरचंदपुर। कस्बा में बीते सोमवार को रायबरेली की तरफ जा रहा कंटेनर ट्रक तेज रफ्तार में बेकाबू होकर आधा दर्जन गुमटियों के अंदर घुस गया था। कंटेनर के नीचे फंसा जितेंद्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पंचवटी परिवार के संरक्षक गणेश प्रताप सिंह ने 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। वहीं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के द्वारा पीड़ित परिवार को लगभग 20 हजार रुपए की सहायता राशि दी गयी है। यह भी पढ़ें- सहकर्मी की आर्थिक मदद कर पेश की मानवता की मिसाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...