मुरादाबाद, मार्च 13 -- जुमा अलविदा पर शरीफ नगर में हिंदू- मुस्लिम एकता का दिल को छू लेने वाला उदाहरण देखने को मिला। शरीफ नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी स्वर्गीय वीर सिंह वर्मा के पुत्र समाज सेवी संजीव वर्मा ने अलविदा जुमे के उपलक्ष में रमजान में रोजे रख रहे मुस्लिम समुदाय के रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराया। यहां पर रोजा इफ्तार में सैकड़ों की संख्या में बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग, मौलाना आदि मुस्लिम सम्मिलित हुए। रोजा इफ्तार के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर जुमा अलविदा की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...