भागलपुर, जनवरी 30 -- समाजसेवी नागेंद्र सरकार का असामयिक निधन ढोलबज्जा बाजार स्थित उनके आवास पर गुरुवार की सुबह हो गया। उनके निधन से पूरे कोसी अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है। नागेंद्र सरकार रुपौली विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं ढोलबज्जा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी रहे थे। वे कोसी नदी विजय घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग को लेकर वर्षों तक निरंतर संघर्ष करते रहे। उनका निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। इलाके के लोगों के लिए अभिशाप बन चुकी कोसी नदी के विजय घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी नागेंद्र सरकार ने वर्षों पूर्व आंदोलन की शुरुआत की थी। क्षेत्र में आवागमन की गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने इस मुद्दे को जनआंदोलन का रूप दिया। पुल निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.