गाजीपुर, नवम्बर 24 -- भांवरकोल। क्षेत्र के सुखडेहरा ग्राम की पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्या समाजसेवी 58 वर्षीय दुर्गावती देवी के निधन पर सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया। इस अवसर पर डॉ. टीएन गुप्ता, डॉ. अशोक उपाध्याय, बीएन पाठक, जयशंकर राय, ब्रह्मानंद पाण्डेय, बरमेशवर राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.