धनबाद, जून 14 -- टाटा भेलाटांड़ कॉलोनी निवासी समाजसेवी राजू सिंह की माता सरोज सिंह (80) का निधन हो गया। वह कुछ‌ दिनों से बीमार चल‌ रही थी।‌ वह अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। निधन की खबर सुन भेलाटांड़‌ टाटा कॉलोनी स्थित आवास‌ में शोक व्यक्त‌ करने वालों का तांता लग गया। गाजे बाजे के साथ निकाली गयी शव यात्रा तेलमोच्चो स्थित दामोदर नदी तट पहुंची जहां दाह संस्कार किया गया। पुत्र राजू सिंह ने मुखाग्नि दी। शोक सवेंदना प्रकट करने वालों में उदयप्रताप सिंह, पूर्व पार्षद धमेंद्र महतो, झामुमो नेता बसंत महतो, मिथलेश सिंह, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष घंटु त्रिगुणाईत, गौतम सिंह, मृत्युंजय सिंह, सनातन रवानी, रमेश महतो आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...