बिहारशरीफ, जून 16 -- फोटो : एकंगर सम्मान-एकंगरसराय में मंगलवार को समाजसेवी रामलखन प्रसाद को सम्मानित करते लोग। एकंगरसराय, निज संवाददाता। झारखंड मानव कल्याण समिति के बिहार प्रभारी रामाशीष चौहान ने मंगलवार को सनातन धर्म के उत्थान के लिए समाजसेवी रामलखन पासवान को अंगवस्त्र व श्रीमद् भागवत पुराण की पुस्तक देकर सम्मानित किया। श्री चौहान ने कहा कि नोनिया, बिंद, बेलदार समाज की नेत्री नेहा भारती एमएलसी बनी है। उसी उपलक्ष्य में एकंगरसराय में समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। मौके पर कुमार राज मनोरंजन सिह, महेंद्र प्रसाद सिंह, विनोद प्रसाद बड़राज, गणेश राम आदि मौजूद थे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...