समाजसेवी के बड़े भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
घाटशिला, मार्च 31 -- पोटका। पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सह समाजसेवी सिद्धेश्वर सरदार के बड़े भाई अनिल सरदार (75) का मंगलवार को निधन हो गया। इधर धीरोल पंचायत अंतर्गत नूतनडीह निवासी अनिल सरदार के निधन से पूरे पोटका क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृत सरदार अपने पीछे चार बेटी लक्खी सरदार (28), देवी सरदार (26), कदम सरदार( 25) और सविता सरदार समेत भरा परिवार छोड़ गए। सिद्धेश्वर सरदार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व भाई अनिल सरदार घर पर अचानक गिर गए। उन्हें लकवा मार दिया। वापस घर पर अंतिम सांस ली। गांव में देर रात अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.