उन्नाव, दिसम्बर 11 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र में समाजसेवा के साथ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे चिकित्सक का उपचार के दौरान निधन हो गया। सूचना गांव पहुंचते ही क्षेत्र व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार नानामऊ घाट पर कर दिया। क्षेत्र के ग्राम भड़सर नौशहरा निवासी लगभग 67 वर्षीय डाक्टर गोविन्द सिंह कस्बा फतेहपुर चौरासी में बीते कई वर्षों से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ समाज सेवा में सक्रिय थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व हफीजाबाद चौराहे के समीप गिरकर घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले गए जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। निधन की सूचना मिलते ही गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...