बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- बिहारशरीफ, एक संवाददाता। बिहारशरीफ के पत्रकार ऋषिकेश कुमार के पिता रामनरेश प्रसाद का शनिवार की सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। वे छह माह से बीमार चल रहे थे। बीती रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई उसके बाद उनका निधन हो गया। वे करीब 80 वर्ष के थे। उनके निधन पर स्थानीय लोगों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वे अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र, पुत्रवधू, पोता-पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनका अंतिम संस्कार बाढ़ में किया गया। पितृशोक पर मंत्री श्रवण कुमार नालंदा, सांसद कौशलेंद्र कुमार, समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह, एमएलसी रीना यादव, पूर्व एमएलसी राजू यादव ने दुख प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.