धनबाद, मार्च 1 -- तेतुलमारी के चंदौर पहाड़ी बस्ती में शनिवार को समाजसेवी अशोक निषाद की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व उनके परिजनों ने तस्वीर पर पूजा अर्चना कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि समाजसेवी अशोक निषाद सही मायने में समाज के प्रति समर्पित युवक थे। मौके पर मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो रिंकू, पंकज सिंह, मनोज महतो, सत्येंद्र सिंह, बसंत महतो, बाबूनाथ महतो, उपेंद्र प्रजापति, रंजीत प्रसाद, राजू मल्लाह, अजय साहनी, गोपी निषाद, नागेंद्र सिंह, सुखेंद्र यादव, शिवप्रसाद वर्मा, लक्ष्मण पासवान, दिलीप निषाद आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.