शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- मिर्जापुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व समाजसेवी जयपाल सिंह ललुआ की आठवीं पुण्यतिथि पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनकी पुत्री प्रियंका सिंह ने छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें नमन किया। प्रियंका सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए माता-पिता के सम्मान, उनके त्याग को समझने और जीवन में मेहनत व ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय की वार्डन नीतू सिंह सहित शिक्षिकाएं और स्टाफ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.