बलरामपुर, अप्रैल 26 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड के चमरूपुर बाजार से मानवता व सहयोग की मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक परिवार की बेटी का विवाह समाजसेवी जाहिद जदरान की पहल पर सम्मानपूर्वक संपन्न कराया गया।जाहिद ने बताया कि परिवार के मुखिया मुन्नी लाल बोलने में असमर्थ हैं। वह लंबे समय से आजीविका के संकट से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी गौशाला में मजदूरी कर किसी तरह परिवार चला रही थीं। सीमित आय के चलते बेटी की शादी परिवार के लिए बड़ी चिंता बनी थी। परिवार की हालत की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपनी संस्था 'जदरान हेल्प फाउंडेशन' के माध्यम से आर्थिक सहयोग देकर विवाह की पूरी जिम्मेदारी उठाई। यह भी पढ़ें- समाजसेवी की पहल से एक गरीब परिवार के बेटी की हुई शादी उनके सहयोग से शादी विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस...