बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- समाजसेवी का निधन, चेयरमैन ने दी श्रद्धांजलि चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सदर बाजार निवासी समाजसेवी 65 वर्षीय हिरा साव का निधन हो गया। वे पिछले काफी दिनों से बीमार थे शनिवार की रात में अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनका निधन हो गया। उनके निधन पर नगर पंचायत के चेयरमैन लट्टू यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सहयोगियों के साथ मृतक के आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...