चित्रकूट, मई 19 -- पहाड़ी। भीषण गर्मी को देखते हुए कस्बा स्थित चौराहे में समाजसेवी अमरदीप कुशवाहा व शिवमंगल अग्रहरि ने नि:शुल्क प्याऊ संचालित की है। जिसका शुभारंभ बीडीओ संजय पांडेय ने फीता काटकर किया गया। समाजसेवियों ने कहा कि चौराहे से रोजाना दर्जनों गांवों के लोग आते-जाते है। चौराहे का कुंआ सूख गया है। हैंडपंप का पानी खारा है, जो कि पीने योग्य नही है। भीषण गर्मी में लोग पीने के पानी को लेकर इधर-उधर भटकते रहते है। प्याऊ खुलने से अब लोगों को ठंडा पानी पीने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में प्याऊ खराब, कैसे बुझे लोगों की प्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...