लखीमपुरखीरी, जून 30 -- नगर पालिका परिषद सभागार में दानवीर शिरोमणि भामाशाह जयंती एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीराम गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सुर्जन लाल वर्मा, व्यापारी नेता शिव गोपाल गुप्ता, भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार और पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि श्रीराम गुप्ता ने कहा कि भामाशाह ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी संपूर्ण संपत्ति महाराणा प्रताप को समर्पित कर मेवाड़ की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा में ऐतिहासिक योगदान दिया। वहीं शिव गोपाल गुप्ता ने कहा कि भामाशाह के सहयोग से महाराणा प्रताप ने पुनः सशक्त सेना का गठन कर मुगलों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखा। यह भी पढ़ें- Sasaram News नासरीगंज में श्र...