गौरीगंज, सितम्बर 11 -- अमेठी। गुरुवार को समाज सेविका कंचन गुप्ता ने जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्ध जनों की सेवा की और उन्हें उपहार बांटे। पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों की याद में कंचन गुप्ता ने वृद्धजनों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। वृद्ध जनों से उनका हाल जाना और उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। वृद्धजनों ने भी अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। कंचन गुप्ता ने कहा कि वृद्धजनों का अनुभव आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। हमें उनके अनुभवों से लाभ लेना चाहिए। नित्य बुजुर्गों की सेवा करने वालों की आयु, विद्या, यश, और बल यह चारों चीजें बढ़ती हैं। समाजसेविका के साथ वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन का भी आनंद लिया। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री योग्यता सिंह भी मौजूद रही।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.