मैनपुरी, फरवरी 3 -- लखनऊ के आशियाना बैंकट हॉल में एसोसिशन फॉर एडवोकेसी एंड लीगल इनिशिएटिब्ज ट्रस्ट द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेनू मिश्रा ने भाग लिया। उन्होंने महिलाओं के मुद्दों पर दो दिन तक गहन चर्चा की। कहा कि औरतें ऐसे न्यायपूर्ण समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां औरतों के अस्तित्व को खुद में पूरा समझा जाए और उनके मौलिक अधिकार सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में जनपद मैनपुरी की समाजसेविका आराधना गुप्ता को सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान महिलाओं के हक की लड़ाई लड़कर न्याय दिलाने व महिलाओ को जागरूक करके उनकी मदद करने के लिए दिया गया। सम्मानित होने पर शहर वासियों ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.