समाजसेवा ही मेरा सर्वोच्च धर्म : देवनारायण
बोकारो, जून 17 -- तेनुघाट क्षेत्र अंतर्गत कर्माटांड़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य सह समाजसेवी देवनारायण प्रजापति के आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। प्रजापति ने श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा कर क्षेत्र के लिए कामना की। मंदिर परिसर में ग्रामीणों से संवाद करते हुए समाज में एकता, भाईचारा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। यह भी कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और समाज की सेवा ही हमारा सर्वोच्च धर्म है। यहां भाजपा किसान मोर्चा के योगेंद्र प्रसाद, पप्पू प्रजापति, महावीर यादव, गोवर्धन रजवार, अनिल यादव, जलेश्वर रजवार, सहदेव रजवार, जमुना यादव, कृष्ण यादव, बबली यादव, मिथलेश यादव व रूपलाल यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.