जौनपुर, सितम्बर 24 -- जौनपुर, संवाददाता। श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में मंगलवार की रात भाजपा के संस्थापक सदस्य, संगत पंगत संगठन के संस्थापक अध्यक्ष तथा कायस्थ संगठनों के संरक्षक पीर्व सांसद आर के सिन्हा का जन्म दिन मनाया गया। भगवान शिव मंदिर भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा में दर्शन-पूजन, आरती और भजन के बाद केक काटकर पंगत संगठन ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि आरके सिन्हा बाबूजी हमेशा समाज की सेवा में समर्पित रहते हैं। उपस्थित सभी लोग ने संकल्प लिया कि 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। श्री चित्रगुप्त धर्मशाला के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, आनंद शंकर श्रीवास्तव प्रबन्धक ने कहा कि भगवान चित...