कन्नौज, अगस्त 4 -- कन्नौज, संवाददाता। समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कन्नौज के युवाओं को राज्य स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत विवेकानंद यूथ अवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने पात्र युवाओं से आवेदन मांगे हैं। पुरस्कार के लिए 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा पुरुष और महिला पात्र होंगे, जिन्होंने सामाजिक सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रीय विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हों। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2025 के बीच किए गए कार्यों के आधार पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। युवाओं के योगदान का क्षेत्र खेलकूद, रक्तदान, नशामुक्ति, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता, साक्षरता, स्वास्थ्य, ...