गाजीपुर, सितम्बर 10 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्री काशी विद्वत परिषद, दिल्ली प्रांत एवं लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी और सम्मान समारोह में त्रिलोकपुर गांव निवासी समाजसेवी गोस्वामी ऋतुराज गिरि को सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान कर सेवा कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश पांडेय ने उन्हें सम्मानित किया। समारोह के बाद उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने गोस्वामी ऋतुराज गिरि को दिल्ली स्थित अपने आवास पर विशेष रूप से आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके सामाजिक और मानवीय कार्यों की जानकारी ली और सेवा कार्यों की सराहना की...