आरा, अप्रैल 7 -- -एनएसएस के सात दिवसीय आवासीय शिविर का समापन आरा, निज प्रतिनिधि । जगजीवन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर के समापन सत्र का आयोजन माता इंद्राणी देवी सभागार में प्राचार्य प्रो आभा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मंगलवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ साधना रावत मौजूद रहीं। अतिथियों का स्वागत एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी जुली कुमारी ने किया। स्वयंसेवकों ने एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। जुली कुमारी ने सात दिन तक चलने वाले इस आवासीय शिविर में स्वयंसेवकों की ओर से चलाए गए विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। वहीं अंतिम दिन स्वयंसेवकों की ओर से चंदवा गांव में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नि...