कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- प्रयागराज के करेली निवासी शुभम सिंह कुशवाहा ने अपना 29वां जन्मदिन समाजसेवा और आस्था के साथ मनाकर एक मिसाल पेश की। सोमवार को शुभम अपने साथियों के साथ शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचकर मां शीतला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कड़ा धाम चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के उपरांत शुभम सिंह मंझनपुर स्थित श्रद्धा आश्रम पहुंचे। उन्होंने वृद्धजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और भीषण गर्मी को देखते हुए वृद्धाश्रम को एक बड़ा कूलर भेंट किया और सभी बुजुर्गों को उपहार भी दिया। इस दौरान वृद्धजनों ने उन्हें लंबी आयु और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। वृद्धाश्रम में सेवा के बाद वो नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सभी कर्मचारियों को अंगवस्त्र व भेंट कर सम्मानित करते ह...