मिर्जापुर, जनवरी 23 -- मिर्जापुर। समाजवादी चिंतक व विचारक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में मनाई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने स्व. मिश्र के चित्रपर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र शोषित, वंचित, पीड़ित की आवाज के साथ समाजवादी विचारधारा के प्रखर वक्ता थे। अशोक यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, आदर्श यादव, राजेश भारती, सतीश मिश्रा, गणेश केशरी, विकाश केशरी, लाल बहादुर यादव, अरशद अली, सलीम बादशाह, रवि सोनकर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...