कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित लोहिया सदन में समाजवादी होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन 8 मार्च रविवार को पूर्वाहन 11 बजे से किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बाबा रामप्रकाश यादव ने बताया कि पूर्व सांसद स्व.छोटेसिंह यादव की स्मृति में आयोजित इस होली मिलन समारोह में क्षेत्र के सभी लोग सादर आमंत्रित हैं। लोहिया सदन में प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन होता आया है। इस बार भी यह विशेष रूप से मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...