धनबाद, फरवरी 1 -- बलियापुर। प्रतिनिधि भाकपा माले की प्रखंडस्तरीय बैठक रविवार को बलियापुर पुर्वी पंचायत में सचिव मुखिया गणेशचंद्र महतो की अध्यक्षता में हुइ। पोलित ब्युरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो ने संगठन विस्तार पर जोर दिया। गांव से वार्डस्तर तक जनसंगठन के गठन की बातें कही। कहा कि समाजवादी विचार पर आधारित जनांदोलन से ही आमलोगों के समस्याओं का समाधान संभव है। जिला सहसचिव कार्त्तिक प्रसाद, आनंदमयी पाल, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, उपप्रमुख आशा देवी, शीतल दत्ता, सीमा देवी, हीरालाल महतो, पंसस हीरालाल मोदक, काशीनाथ मंडल, प्रदीप उपपाध्याय, प्रेम महतो, अधर सहिस, रफीक अंसारी, सुधीर महतो, बबलु महतो, मुखिया राजाराम रजक, चंदन भूमिहार, विजय रजक, सुरजीत चंद्रा आदि मौके पर थे। संचालन विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.