सिद्धार्थ, सितम्बर 3 -- तुलसियापुर। तुलसियापुर चौराहे पर बुधवार को सपाइयों की सामाजिक समरसता पीडीए सम्मेलन व सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि सपा को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर भाईचारे और सामाजिक समरसता, एकजुटता के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा और बूथ जीते जाएंगे, तभी गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों को उनका अधिकार मिल सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बसपा की भाईचारा कमेटी की बैठक में बूथ कमेटियों पर जोर इस अवसर पर वीरेन्द्र तिवारी, हरिनरायन यादव, रामू यादव, अनुज...