मथुरा, फरवरी 26 -- समाजवादी पार्टी के नेता कन्हैया निषाद द्वारा सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कुशीनगर से शुरू की गई समाजवादी पीडीए साइकिल विजय यात्रा विभिन्न जिलों से होती हुई बुधवार को मथुरा पहुंची। यात्रा का औरंगाबाद स्थित अमर गार्डन तथा सपा नेता अनिल अग्रवाल के सौंख रोड स्थित कैंप कार्यालय पर समाजवादियों ने फूल-मालाओं और पटुका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कन्हैया निषाद ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने जा रही है, इसलिए सभी समाजवादी साथी एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें और पीडीए को समाजवादी पार्टी से जोड़ते हुए नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। यात्रा के दौरान प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव, विधानसभा प्रत्याशी अनिल अग्रव...