देवरिया, अप्रैल 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व राज्य सलाहकार दीपक गौतम कन्नौजिया ने जारी बयान में समाजवादी पार्टी की पीडीए की राजनीति पर कहा कि यह केवल एक राजनीतिक नारा है, जबकि सच्चाई यह है कि सपा सरकार का रिकॉर्ड दलित विरोधी रहा है।उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही पीडीए का नारा देना और जयंती कार्यक्रमों में सक्रियता दिखाना केवल राजनीतिक दिखावा है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण जैसे संवैधानिक अधिकारों को भी उस दौरान कमजोर करने की कोशिश की गई, जो दलित, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों को सीमित करने की मंशा को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण के नाम पर जल्दबाजी बता रही, भाजपा जा रही : अख...