आगरा, जनवरी 23 -- सहावर कस्बा के एमए इस्लामिया इन्टर कॉलेज में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान अतिथियों व सपा नेताओं ने पीडीए के महत्व पर जोर दिया। साथ ही एसआईआर अभियान पर चर्चा करते हुए मतदाता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से जुटने के निर्देश दिए। बैठक में अतिथि के रूप में शामिल हुए क्षेत्रीय सांसद देवेश शाक्य ने एसआईआर अभियान पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही पीडीए समाज के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब हम वोट डालकर सरकार बनाने का अधिकार है, तब भी उत्पीड़न होता है। अगर वोट डालने का निर्णायक अधिकार पीडीए समाज के पास नहीं होगा, तो उन्हें और भी प्रताड़ित किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने स्पष्ट किया कि पीडीए का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स...