जौनपुर, अप्रैल 7 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया का छठवां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कुटिया के बच्चों को स्कूल बैग के साथ ही अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई। स्थापना दिवस पर कुटिया के संस्थापक संचालक ऋषि यादव ने मुलायम सिंह यादव मेमोरियल इण्टरनेशनल एकेडमी एण्ड रिसर्च सेन्टर जैसे संस्थान के लिए संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रेरित होकर कोरोना काल जैसे महामारी में कुटिया चलाने का संकल्प लिया था जो आज भी अनवरत चल रहा है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, अवधनाथ पाल, श्यामनारायण बिंद, विधायक लकी यादव, बेच...