शामली, फरवरी 1 -- संत रविदास की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भैंसवाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को स्मरण किया। प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि संत रविदास निर्गुण भक्ति परंपरा के प्रमुख संत थे, जिन्होंने धार्मिक आडंबरों का विरोध करते हुए मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश दिया। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलेक चंद ने कहा कि मोची जाति में जन्म लेने के बावजूद संत रविदास की भक्ति और विचारों ने समाज के हर वर्ग को प्रभावित किया। मौके पर भूपेन्द्र सैनी, बिट्टू ताना, देवेंद्र वालिया, सतबीर गोहरनी, राकेश कुमार, मास्टर सतीश चंद, अभिषेक शर्मा, नरेंद्र प्रधान मस्तगढ़, धर्मवीर प्रधान अहमदपुर, भूपेंद्र, योगेंद्र चौधरी, अनिल कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.