समाचार लेखन में सुमित, आलेख में कनक, भाषण में रत्नेश प्रथम
प्रयागराज, मई 29 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन केंद्र में हिन्दी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर विमर्श और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता केंद्र के समन्वयक प्रो. ऋषि कान्त पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का इतिहास विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. धनंजय चोपड़ा ने बताया कि हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समाचार लेखन में सुमित कुमार मौर्य प्रथम रहे। आलेख लेखन में कनक प्रिया और भाषण प्रतियोगिता में रत्नेश शुक्ला ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिन मेहरोत्रा ने किया। इस अवसर पर प्रो. एस के यादव, डॉ. धीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.